Latest News

बुधवार, 14 अगस्त 2019

परशुराम चौक ईंटों में कैम्प लगाकर भाजपा के सदस्य बनाये गए।#Public Statement


(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट) 14/08/19 जिसमें प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष श्रीप्रकाश दीक्षित रहे मौजूद

उरई (जालौन) परशुराम चौक ईंटों में भाजपा की सदस्यता करवाई गई। और केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गयी।युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष श्रीप्रकाश दीक्षित ने बताया कि ये हम लोंगों बड़ा सौभाग्य है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में काम करने का अवसर मिला है। रामपुरा मण्डल को 9 हजार नए सदस्य बनने का लक्ष्य मिला था जो लगभग पूर्ण हो गया है।

और आमजन मानस में मोदी जी के नारे, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ भाजपा से जुड़ने का अति उत्साह है।इस मौके पर प्रमुख रूप से लुकमान खान जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, ब्रजेन्द्र द्विवेदी मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा, आशीष चतुर्वेदी क्षेत्रीय कार्यकारणी सदस्य, श्रीप्रकाश दीक्षित मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा, नदीम खान जिलामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, गजेंद्र चौहान जिलामंत्री किसान मोर्चा, योगेश त्रिपाठी, हीरा त्रिपाठी, झल्लू खां मण्ड़ल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आदि लोग रहे मौजूद।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision