Latest News

शनिवार, 21 सितंबर 2019

जिन्दा का तो छ़ोड़ो मुर्दों का भी पैसा खा गईं महिला प्रधान#Public Statement


(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट) 21/09/19 शमशान घाट बनवाने के नाम पर लाखों रूपये डकारे

उरई(जालौन )ब्लाक कुठौन्द की न्याय पंचायत ईटो क्षेत्र के ग्राम कुरेपुरा कनार मे महिला ग्राम प्रधान सुनीता गुप्ता ने जिन्दा का तो छोड़ो मुर्दों का भी पैसा नही छोड़ा वो भी खा गई। सरकार की ओर से शमशान घाट बनवाने के लिऐ आऐ लाखों रूपये के बजट को अधिकारियों की मिलीभगत से डकार गई। और शमशान घाट बनवाने के नाम पर शमशान घाट के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर चबूतरे कमरे आदि बनाने में लीपापोती करते हुऐ। चंद रुपयों मे बनवा के तैयार करवा दिया। जिसकी टीन सेट कर डलवाई गई।छत जरा सी हवा में उड़ जाती है। और जाँच के नाम पर आऐ  अधिकारियों ने भी अपनी जेब गर्म करते हुऐ।कागजों में शमशान घाट को पास कर दिया। 

ग्राम पंचायत में विकास करवाने के लिऐ शमशान घाट बनवाने के लिऐ सरकार की ओर से दिऐ गये। करीब लगभग 20 से 25 लाख रुपये अधिकारियों की सहभागिता से हड़प लिऐ। और कागजों मे खानापूर्ति कर दी गई। जबकि जमीनी हकीकत मे देखा जाऐ तो महिला ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत में सरकार की लाखों रुपये की विभिन्न योजनाओं को कागजों में पूरा दिखाकर भ्रष्टाचार की बलि चढ़ा दी है। और ग्राम पंचायत कुरेपुरा कनार, कुतुबपुर, घिलऊआ आदि मे आधा प्रतिशत काम भी नहीं करवाया है। विकास के नाम कुछ भी नही करवाया है। गरीबों के लिऐ और ग्राम पंचायत में विकास के लिऐ आऐ सरकारी धन को अधिकारियों की मिलीजुली व्यवस्था के चलते गोलमाल कर दुर्य उपयोग कर हड़पने का काम किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision