Latest News

बुधवार, 20 नवंबर 2019

शिकायतों का पंन्द्रह दिन में निस्तारण करें, जिलाधिकारी#Public Statement


(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट) 20/11/19 उरई।जिलाधिकारी महोदय जालौन स्थान उरई की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार,उरई में किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, जालौन उप कृषि निदेशक, जालौन जिला कृषि अधिकारी, जालौन अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम एवं द्वितीय, अधिशाषी अभियन्ता बेतबा नहर खण्डप्रथम एवं द्वितीय, सहायक अभियन्ता नलकूप खण्ड प्रथम,अवर अभियन्ता नलकूप खण्ड द्वितीय, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई विभाग,उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जालौन जिला उद्यान अधिकारी जालौन, सहायक अभियन्ता, डाल नहर, अग्रणी जिला प्रबन्धक, इलाहाबाद बैंक, भूमि संरक्षण अधिकारी, रा0जला0 उरई, भूमि संरक्षण अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, रा0जला0 जालौन द्वितीय, अध्यक्ष मृदा परीक्षण प्रयोगशाला उरई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य विभाग, जिला प्रतिनिधि, फसल बीमा कम्पनी सहित सम्बन्धित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बलराम सिंह लम्बरदार, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन एवं भारतीय किसान संघ के युवानेता श्री सुभाष दुबे सहित अधिक संख्या में किसान उपस्थित थे।उप कृषि निदेशक के द्वारा विगत किसान दिवस मे प्राप्त 38शिकायतों के निस्तारण की परिपालन आख्या पढ़ कर सुनाई गयी। बैठक में विद्युत विभाग, नलकूप विभाग, फसल बीमा से सम्बन्धित, अन्ना पशुओं एवं अन्य समस्या कृषकों द्वारा बतायी गयी जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिये गये। किसान दिवस में विभिन्न विभागों की 20 शिकायते प्राप्त हुयीं। जिनका 15 दिन में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देशजिलाधिकारी महोदय, जालौन द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों को दिये गये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision