Latest News

मंगलवार, 8 दिसंबर 2020

किसान आंदोलन की तैयारी कर रहे सपाइयों का पुलिस ने किया नजरबंद#Public Statement


(पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज) 8/12/2020 कानपुर।किसान आंदोलन को लेकर मंगलवार को शिक्षक पार्क नवीन मार्केट में सुबह साढ़े 11 बजे धरना और प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे सपाइयों के घरों के बाहर ही पुलिस ने उन्हें घेर लिया। सोमवार को हुए विवाद के बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह से ही पदाधिकारियों के आवास के बाहर भारी फोर्स लगा दी गयी है। नगर अध्यक्ष, सपा विधायक समेत सभी बड़े आला पदाधिकारियों को पुलिस ने घरों में नजर बंद कर दिया है। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि शिक्षक पार्क जाने के लिए घर से निकलेंगे। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताअों से समय पर पहुंचने के लिए कहा गया है, पुलिस चाहे तो गिरफ्तार कर ले।सम्राट विकास यादव को पुलिस ने लखनऊ में हिरासत में लिया था रात में घर छोड़ दिया। मसवानपुर चौराहा के पास स्थित आवास पर नजर बंद कर दिया गया। इसके अलावा प्रगातिशील समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष आशीष चौबे के अशोक नगर स्थित आवास पर भारी फोर्स लगा दी गई है।समाजवादी पार्टी के किसानों के भारत बंद के समर्थन में आज थाना बाबूपुरवा में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें अकील शानु, फिरोज खान, रियाज, बबलू मोहम्मद, मेराज और शाहरुख खान शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision