Latest News

मंगलवार, 12 जनवरी 2021

प्रियंका गांधी का 49 वां जन्मदिन इंदिरा गांधी प्रतिमा के पास हर्षोल्लास के साथ मनाया गया#Public Statement


12 जनवरी 2021 कानपुर।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जनजाति विभाग के तत्वाधान में प्रियंका गांधी का 49 वां जन्मदिन इंदिरा गांधी प्रतिमा माल रोड पर बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी के इस जन्मदिन के उपलक्ष्य में यहां पर सभी लोगों को लड्डू मिठाई वितरण हुआ और उनके लंबी आयु की सभी ने कामना की उनके राजनीतिक क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती प्रदान करें इसके लिए सब ने शुभकामनाएं दी और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। युवा प्रियंका गांधी को अपना आइडल मानते हैं। और जिस प्रकार से युवा कांग्रेस से जुड़ रहे हैं उससे कहीं ना कहीं कांग्रेस को बहुत मजबूती मिलेगी। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश सिंह अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार कनौजिया प्रदेश महामंत्री विकास सोनकर प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह सुनील कनौजिया सानू बुंदेला मनोज वर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने धूमधाम से मनाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision