Latest News

मंगलवार, 12 जनवरी 2021

खुद को मिनी विकास दुबे कहने वाले दबंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार#Public Statement


पब्लिक स्टेटमेंट न्यूज़ से अभिषेक  जयसवाल की रिपोर्ट  12 12 जनवरी 2021 कानपुर। कल्याणपुर पुलिस ने पत्रकार पर बम और गोली चलाने वाले विष्णु ठाकुर और उसके साथियों को आज गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की माने तो खुद को मिनी विकास दुबे कहने वाला दबंग विष्‍णू सिंह भदौरिया उर्फ विष्‍णु ठाकुर अपराध की हर बारीकी को समझते हुये बड़ी तेजी से क्राइम की दुनिया का सरताज बनता जा रहा था। 

आरोप है कि कई कोचिंग संचालकों से, भू माफियाओं से और तमाम गलत धन्‍धे करने वालों से विष्णु ठाकुर के करीबी संबंध हैं जिनके लिये विष्णु ठाकुर हिटमैन का काम करता है। शहर के कई थानों में विष्णु ठाकुर पर अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने विष्णु ठाकुर गैंग को गिरफ्तार कर उसके माफिया डॉन बनने की सम्‍भावनाओं पर विराम लगा दिया है। सूत्र बताते हैं कि विष्णु ठाकुर पर गैंगस्टर एक्‍ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision