Latest News

शनिवार, 16 जनवरी 2021

विकलांगजन अपने वोट की ताकत पहचाने विकलांग – वीरेन्द्र कुमार#Public Statement


16 जनवरी 2021 कानपुर| विकलांगजन अपने वोट की ताकत पहचाने तभी उनको उनका अधिकार मिल सकेगा। सरकार विकलांगजनो की दिक्कतो को समझने और समाधान करने को तैयार नहीं है। सरकार व राजनैतिक पार्टीयां केवल वोट बैंक के लिए काम कर रही है। हम सभी विकलांग व्यक्तियों को मिलकर राजनैतिक भागीदारी के लिए अपने वोट बैंक की ताकत दिखानी होगी | ये तभी सम्भव है जब सभी प्रकार के चुनाव में हम अपनी शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें। ये बात राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने आज पार्टी की बैठक में कही। उन्होने कहा की पार्टी अब तक देश के ज्यादातर प्रदेशों में लोकसभा, विधानसभा के चुनाव लड़वा चुकी है। आगामी चुनाव में नगर निकाय व पंचायत का चुनाव भी लड़ेगी | 2012 के विधान सभा चुनाव में विकलांग व किन्नर समाज के लोगों को पार्टी ने उमीदवार बनाया था| कानपुर कैण्ट विधान सभा से प्रथम किन्नर विधायक शबनम मौसी को चुनाव पार्टी ने लड़वाया था। वीरेन्द्र कुमार ने कहा की देश में विकलांगजनो की आबादी साढ़े दस करोड़ है। अगर विकलांगजनो के परिजनो के वोट जोड़ दिया जाय तो हम किसी को भी हराने की क्षमता रखते हैं। आज की बैठक मे राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, अशोक कुमार, कान्ति देवी कुशवाहा, शिवदेवी सिंह चौहान, अरविंद सिंह, प्रमोद मिश्रा, बंगाली शर्मा, जौहर अली आदि शामिल थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision