Latest News

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

#हाइवे पर रफ्तार की मार से नही थम रहा हादसों का सिलसिला।


फतेहपुर:- हाइवे पर रफ्तार की मार से हादसों का सिलसिला नहीं थमा रहा है। शुक्रवार सुबह हाइवे पार करते समय तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मां बेटी को कुचल दिया। मासूम की मौके पर मौत हो गई। जबकि महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे रेफर कर दिया गया है।

टक्कर से बच्ची दस मीटर दूर उछलबकर गिरी

खागा के उमरा गांव की वफातुन निशा पत्नी मो.राइस अपनी पांच वर्षीय बेटी तहसीन अख्तर के साथ सुबह जंगल जा रही थी। मां बेटी हाइवे पार कर रही थी तभी फतेहपुर की ओर से जा रही स्कार्पियो ने दोनो को कुचल दिया।  करीब के एक  दुकानदार ने बताया की स्कार्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही बच्ची हवा में उछल कर दस मीटर दूर खेत में जा गिरी। कार भी अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। जब तक मौके पर लोग पहुंचते बच्ची की सांसें थम चुकी थी।  घायल महिला को अस्पताल पहुँचाया गया।

ग्रामीणों की हाइवे जाम करने की कोशिश

हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में उमरा गांव के लोग हाइवे पर आ गए। लोगों में कार  सवारों को घेर लिया।इसी बीच पुलिस मौके पर पहुँच कर उन्हें कब्जे में ले लिया। नाराज ग्रामीण हाईवे पर आकर वाहनों का आवागमन रोकने की कोशिश करने लगे। इस बीच आसपास की पुलिस को काल किया गया। जाम लगाने से रोकने के दौरान ग्रामीणों व पुलिस से कहासुनी भी हुई पुलिस द्वारा करवाई के आश्वासन दिए जाने पर गतिरोध समाप्त हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कार्पियो किसी पुलिस वाले की है इसलिए  वह उसे बचाना चाहती थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision