Latest News

मंगलवार, 4 जून 2019

सुहागिनों ने पूजा कर पति के दीर्घायु होने की कामना की।#Public Statement


(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट) 04/06/19  उरई (जालौन) सुहागिन स्त्रियों के लिए वट सावित्री का व्रत सबसे महत्वपूर्ण होता है।आज वट सावित्री अमावस्या पर स्त्रियों ने अपने पति के दीर्घायु होने के लिए वटवृक्ष की पूजा अर्चना की।
 आज प्रातःकाल से स्त्रियां पूजा की थाली लेकर समूह में वटवृक्ष के समीप जाकर वटवृक्ष की पूजा अर्चना की। उसके पश्चात वटवृक्ष की परिक्रमा कर अपने पति के दीर्घायु होने का वरदान माँगा। आज का यह व्रत इसलिए और महत्वपूर्ण हो गया क्यों कि आज के दिन सोमवार होने से सोमवती अमावस्या का भी योग था। बताया जाता है कि ऐसा योग बहुत कम ही होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision