Latest News

रविवार, 2 फ़रवरी 2020

श्रीमद् भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्म उत्सव#Public Statement


(विष्णु चंसौलिया की रिपोर्ट) 02/02/20 मद् भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्म उत्सव,बंधाई गीतों के साथ झूमे श्रोता, माधौगढ़ । जालौन। कस्बा ईंटों में द्विवेदी परिवार के सानिध्य में ग्राम प्रधान प्रदीप दुबे यहां चल रही श्रीमद् सप्ताहिक भागवत के पांचवे दिन कथा ब्यास पं० सन्तोष महाराज ने कृष्ण जन्म की कथा को कहते हुऐ कहा कि भगवान राम ने दिन में बारह बजे जन्म लिया था। और भगवान कृष्ण ने रात्रि के बारह बजे जन्म लिया था। और भगवान कृष्ण ने सोलह कलाओं के साथ जन्म लिया था। धूमधाम से भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया।भगवान कृष्ण के जन्म की झांकी बड़ी धूमधाम से सजाई गई। 

वासुदेव जी भगवान कृष्ण को छबला में लेकर नन्द बाबा के यहां लेकर गये। बंधाई गीतों पर भगवान भक्त श्रोता खूब नाचे झूमे फूलों की वर्षा की गुलाल उड़ाया। दुष्ट दुराचारियों पापियों का अन्त करने के लिए और भक्तों का उद्धार करने के लिए भगवान ने जन्म लिया।इस मौके पर सन्तोष गोस्वामी, दिनेश दुबे,संजय महाराज, नितिन दुबे,प्रदुम्म दुबे,शिवम दुबे,कथा पारीक्षित ग्राम प्रधान प्रदीप दुबे व‌‌‌ इनकी पत्नी श्रीमती ममता देवी दुबे, चन्द्र शेखर शुक्ला, सतीश तिवारी,लालमन शर्मा,लल्लू शर्मा, द्वारिका प्रसाद,छिग्गे लाईमेन, अवधेश पाण्डेय,अमन पाण्डेय,संजय गुप्ता,मनोज शिवहरे नीलकमल,राम गोविन्द रेजा,सीता शरण पाण्डेय,जनदम्बिका प्रसाद, राधाकांत दीक्षित, भोला पाठक आदि सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण महिलाएं पुरुष श्रोतागण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Created By :- KT Vision